स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल




छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और लगातार बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं और कई उपभोक्ताओं को इस महीने तीन गुना तक अधिक बिल मिला है। दीपक बैज ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली खपत से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर वापस लेने का फैसला हुआ है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी इसे हटाया जाए। बैज बोले- प्रदेशभर में होगा जन आंदोलन कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। दीपक बैज ने कहा कि पार्टी गांव-गांव और शहरों में लोगों के बीच जाएगी और इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन खड़ा करेगी। बिजली कटौती पर सरकार को घेरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों बिजली कटौती झेल रहे हैं। पहले छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस राज्य माना जाता था, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि रोज कई घंटे बिजली बंद रहती है। रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। “महंगी बिजली, लो वोल्टेज और कटौती से जनता परेशान” कांग्रेस का आरोप है कि सरकार न तो लगातार बिजली दे पा रही है और न ही व्यवस्था संभाल पा रही है। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। दीपक बैज ने कहा कि जनता एक तरफ महंगी बिजली और बढ़े हुए बिल से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ घंटों बिजली कटौती झेल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *