![]()
मथुरा के वृंदावन में करीब 8 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव झाड़ियों के बीच नाले में पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। केशव धाम चौकी क्षेत्र में मिला शव शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि केशव धाम चौकी से करीब 100 मीटर दूर हरिहर आश्रम के पास झाड़ियों के बीच से निकल रहे नाले में किसी का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो वह महिला का शव था। मृतिका का सर और एक हाथ गायब था। शव को देखकर लग रहा था कि उसकी किसी ने हत्या की है और शव को यहां फेंका गया है। हापुड़ की महिला का था शव शव मिलने के बाद पुलिस ने जब उसकी शिनाख्त के प्रयास किए तो उसकी पहचान हापुड़ निवासी अर्जुन की 35 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई। अर्जुन चैतन्य बिहार में अपना घर आश्रम के पास रेलवे लाइन के किनारे झुग्गी बनाकर परिवार के साथ रहता था और मजदूरी करता था। पुलिस जब झुग्गी पर पहुंची तो पता चला शिवानी 8- 10 दिन से दिखाई नहीं दी। शिवानी के गायब होने की सूचना उसके पति ने पुलिस को भी नहीं दी। नहीं मिला पति अर्जुन की झुग्गी पर पुलिस पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया अर्जुन कई दिन से गायब है। जिसके बाद पुलिस की शक है कि संभवतः शिवानी की अर्जुन ने हत्या की और वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद जो विधिक कार्यवाही है वह कि जाएगी। अभी महिला के पति की तलाश की जा रही है।
Source link
8 दिन से गायब महिला का मिला शव:झाड़ियों के बीच नाले में पड़ा था,मथुरा पुलिस ने शुरू की जांच














Leave a Reply