वाराणसी में अपर आयुक्त बनाकर फिर भेजे गए आलोक वर्मा:एडीएम सिटी से CRO सुल्तानपुर बने थे, होटल मालिक पर सिर से हमले में चर्चा में आए थे अफसर




उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा का एक बार फिर वाराणसी तबादला कर दिया गया है। बनारस में कई साल तक एडीएम सिटी रहे आलोक कुमार वर्मा को अब फिर बनारस में तैनाती दी गई है। उन्हें वाराणसी अपर आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) के पद पर नई तैनाती दी गई है। राज्य सरकार द्वारा 22 मई 2026 को जारी की गई प्रशासनिक तबादला सूची में आलोक को मुख्य राजस्व अधिकारी की जगह अब एडिशनल कमिश्नर वाराणसी मंडल बनाया गया है। वे मंडलायुक्त एस राजलिंगम को रिपोर्ट करेंगे। आलोक कुमार 2024 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने वाराणसी में होटल मालिक जफर अली खान और उनके भाई खुर्शीद पर अपने सिर से हमला कर दिया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उठे सवालों पर अफसरों को सफाई भी देनी पड़ी थी। आलोक वर्मा वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनाती के दौरान दालमंडी समेत कई प्रोजेक्ट के नोडल अफसर रहे हैं। इसके अलावा कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण हटाओ अभियान, त्योहारों की व्यवस्थाओं और महाकुंभ के इंतजामों में सक्रिय रहे थे। तबादला सूची में सृष्टि धवन को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *