![]()
रतलाम जिले के जावरा के औद्योगिक थाना अंतर्गत ग्राम रेवास में पंचायत सचिव की 65 वर्षीय मां की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शुक्रवार दोपहर पीएम के बाद रतलाम से शव लेकर रोजाना फंटे के पास जावरा उज्जैन सड़क मार्ग के बीच रख चक्काजाम कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। दो घंटे तक चक्काजाम रहा। ग्राम रेवास निवासी तुलसीबाई (65) पति रतनलाल राठौर गुरुवार दोपहर 3 बजे पोते निलेश के खेत गई थीं। वे खेत की मेड़ पर घास काटने लगीं और पोता किसी काम से घर चला गया। शाम करीब 5 बजे निलेश फिर से खेत पर दादी तुलसीबाई को लेने गया तो उसने देखा कि मेड़ से नीचे तरफ वे मृत अवस्था में पड़ी थीं। उसने परिजन को सूचना दी। फिर बेटा अनोखीलाल राठौर, सागर राठौर और प्रहलाद तीनों तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। शव गांव ले गए फिर सड़क पर रखा
रात में ही शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज में पीएम के लिए लाया गया। शुक्रवार सुबह पीएम हुआ। दोपहर बाद शव लेकर गांव पहुंचे। इसके पहले ग्रामीणों व परिजनों ने जावरा-उज्जैन मार्ग के रोजाना फंटा पर चक्काजाम कर दिया। जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल, सीएसपी युवराजसिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय पहुंचे। पुलिस बल तैनात किया। दोपहर 4 बजे गांव से शव लेकर चक्काजाम स्थल पर लाकर रख दिया। आरोपियों को पकड़ने व घटना की जांच की मांग करने लगे। चक्काजाम के कारण वाहनों की लाइन लग गई। अधिकारियों ने 48 घंटे में जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे परिजन व ग्रामीण माने। चक्काजाम खोला और शव लेकर रवाना हुए। चक्काजाम के दौरान गर्मी के कारण परिवार की महिलाएं भी बेसुध हो गई थीं, जिन्हें पानी पिलाया उसके बाद होश आया। रतलाम राठौर समाज जिलाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि हमारी मांग है कि जिस तरह माताजी का शव मिला है, उससे अंदेशा है कि उनकी लूट के हिसाब से हत्या की है। पुलिस घटनाक्रम की जांच करे। 48 घंटे का समय दिया है। आंखों व मुहं से निकला था ब्लड
वृद्धा की दोनों आंखों से और मुंह से ब्लड निकला हुआ था। एक पैर में चमड़ी छिलाने के निशान भी मिले। इस कारण परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का कहना था कि बदमाश कान से सोने की बाली ले गए तथा हत्या कर दी। हालांकि दोनों पैर में पायल और गले में मंगलसूत्र पहना था। परिजनों का कहना था कि लूट की नियत से हत्या कर दी और जब उन्होंने बदमाश को पहचान लिया होगा, इसलिए आंखें फोड़ दीं। रात में पुलिस व एफएसल टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। मृतिका का एक बेटा पंचायत सचिव
मृतका तुलसीबाई का बड़ा बेटा अनोखीलाल राजाखेड़ी ग्राम पंचायत में सचिव है। दूसरा बेटा सागर बड़ावदा में किराना दुकान संचालित करता है। जावरा सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने बताया कि घटनाक्रम की जांच की ज रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Source link
वृद्धा की मौत से गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम:रतलाम में खेत में काम करने गई थी, मिला शव; आंखों व मुहं से निकला हुआ था ब्लड














Leave a Reply