![]()
आगर-मालवा जिले के घूरासिया गांव में सात महीने पहले हुई बच्चे की हत्या को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। 13 साल के मासूम रवि सूर्यवंशी की मौत के मामले में पुलिस के अब तक कोई खुलासा न किए जाने से परिवार बेहद नाराज है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर सूर्यवंशी पीड़ित परिवार के साथ कानड़ थाना पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से मिले परिजन थाने पहुंचकर उन्होंने थाना प्रभारी आर.के. दांगी और एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह से चर्चा की। इस दौरान परिजन ने पुलिस के सामने घटना से जुड़े कुछ अहम तथ्य भी रखे और जांच में तेजी लाने की मांग की। सात महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली गौरीशंकर सूर्यवंशी ने कहा कि पुलिस को यह साफ करना चाहिए कि गोली किसी शिकारी ने चलाई थी या किसी और ने। उन्होंने इसे सीधे तौर पर हत्या करार देते हुए कहा कि सात महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। परिवार को लग रहा है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। आंदोलन की दी चेतावनी सूर्यवंशी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों का पता नहीं लगाया गया और मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो पीड़ित परिवार और समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। दिवाली के दिन हुई थी घटना यह दुखद घटना पिछले साल 18 अक्टूबर 2025 को दिवाली के दिन हुई थी। 13 वर्षीय रवि अपने घर के आंगन में खेल रहा था, तभी अचानक उसे गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। तब से लेकर आज तक परिवार इंसाफ की आस में भटक रहा है।
Source link
बच्चे का हत्यारा कौन? 7 महीने बाद भी पता नहीं:कांग्रेस नेता बोले- आरोपी नहीं पकड़ाए तो आंदोलन करेंगे, गोली लगने से गई थी जान














Leave a Reply