![]()
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। पचीपुरा गांव के पास सड़क पर दौड़ते एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक को इसकी जानकारी तक नहीं थी। इसी दौरान पोहरी से बैराड़ जा रहे तहसीलदार अजय परसेड़िया की नजर जलते ट्रक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ट्रक को रुकवाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी। घटना शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे की है। ट्रक बैराड़ से पोहरी की ओर जा रहा था। उसमें बैटरी वाले सेल भरे हुए थे। चलते ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक अनजान रहा और वाहन चलाता रहा। तहसीलदार ने देखीं आग की लपटें तहसीलदार अजय परसेड़िया ने ट्रक से धुआं और आग की लपटें निकलते देख तुरंत सतर्कता दिखाई। उन्होंने अपने वाहन से ट्रक को रुकवाया और मामले की सूचना संबंधित विभागों को दी। सूचना मिलने पर बैराड़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। समय रहते आग बुझा दिए जाने से ट्रक के टायर और केबिन को बचा लिया गया। हालांकि ट्रक की आधी बॉडी और उसमें भरा आधा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
शिवपुरी में चलते ट्रक में लगी आग, टला बड़ा हादसा:बैराड़ में बैटरी सेल से भरे ट्रक में उठीं लपटें; डेढ़ घंटे बाद आग पर पाया काबू















Leave a Reply