MP Congress MLA Challenged BJP MLA Bullet Ride; Helmet Missing baat khari hai


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

झालमुड़ी के बाद अब ‘मेलोडी’ हो गई मशहूर बंगाल की ‘झालमुड़ी’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेलोडी’ टॉफी को भी चर्चा में ला दिया है। दरअसल, हाल ही पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए थे।

पीएम मोदी के इस वीडियो के बाद कई जगहों पर भाजपा नेता मेलोडी टॉफी बांटते नजर आए। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के बीच मेलोडी चॉकलेट बांटी।

भाजपा में अक्सर देखा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी की किसी बात, शैली या प्रतीक को पार्टी नेता और कार्यकर्ता तेजी से अपनाते हैं। यही वजह है कि मेलोडी टॉफी वाला वीडियो सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह दिखाई दिया।

खरी बात ये है कि राजनीति में अब सिर्फ भाषण और बयान ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रतीक और वायरल मोमेंट्स भी चर्चा का विषय बन जाते हैं। झालमुड़ी के बाद अब ‘मेलोडी’ भी राजनीतिक और सोशल मीडिया चर्चा का हिस्सा बन गई है।

पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए।

पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए।

साहब किसानों को लॉलीपॉप व चॉकलेट देते हैं खंडवा में आयोजित एक जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक कंचन तनवे का अनोखा अंदाज चर्चा में आ गया। उन्होंने एक अधिकारी का नाम लेकर कलेक्टर साहब से कहा कि ये हमेशा किसानों को लॉलीपॉप और चॉकलेट देते हैं।

दरअसल, विधायक ने किसानों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों पर तंज कस दिया। उनका इशारा अफसर की ओर से किसानों को दिए जाने वाले उन भरोसो और वादों पर था, जो जमीन पर पूरे होते नजर नहीं आते।

विधायक ने साफ तौर पर कहा कि किसानों को सिर्फ भरोसे और आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक राहत की जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसानों की समस्याओं का समाधान कब होगा और उन्हें राहत कब मिलेगी।

इस दौरान मौजूद सांसद और कलेक्टर भी विधायक की ‘चॉकलेट’ वाली टिप्पणी पर मुस्कुराते नजर आए।

खंडवा में जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक कंचन तनवे कलेक्टर से बात करती हुईं।

खंडवा में जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक कंचन तनवे कलेक्टर से बात करती हुईं।

बच्ची की पहेली में उलझे विधायक जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह को एक बच्ची ने ऐसी पहेली दे दी, जिसमें वे खुद उलझ गए। अब इस पहेली को सुलझाने के लिए विधायक ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगी है।

दरअसल, राघौगढ़ में पायल नाम की एक बच्ची ने जयवर्धन सिंह को ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया। इस घड़े के अंदर एक कद्दू रखा हुआ है। चुनौती यह है कि घड़ा फोड़े बिना और कद्दू काटे बिना उसे बाहर निकालना है। बच्ची की यह शर्त सुनते ही जयवर्धन सिंह कुछ पल के लिए गंभीर हो गए और समाधान सोचने लगे।

पहले तो विधायक ने आसान रास्ता तलाशने की कोशिश की। उन्होंने बच्ची से ही पूछ लिया कि इसका कोई तरीका है क्या? अगर है तो मुझे बताइए। इस पर बच्ची ने हंसते हुए साफ मना कर दिया। बच्ची का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे।

जब काफी देर तक कोई हल नहीं निकला तो जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांग ली। उन्होंने पूरा मामला बताते हुए कहा कि इस पहेली को हल करने के लिए मैं भी विचार करूंगा, आप भी विचार करें। जो सही तरीका बताएगा, उसे पायल और मेरी ओर से विशेष तोहफा दिया जाएगा।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इस पहेली को सुलझाने के लिए तरह-तरह के सुझाव दे रहे हैं। कोई वैज्ञानिक तरीका बता रहा है तो कोई मजाकिया अंदाज में सलाह दे रहा है। अब देखना यह होगा कि जयवर्धन सिंह इस ‘बुद्धि के घड़े’ की पहेली सुलझा पाते हैं या नहीं।

राघौगढ़ में पायल नाम की एक बच्ची ने जयवर्धन सिंह को ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया।

राघौगढ़ में पायल नाम की एक बच्ची ने जयवर्धन सिंह को ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया।

भाजपा के विधायक ने तोड़े यातायात के नियम

इंदौर में भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया जब टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर बुलेट चलाते हुए इंदौर की सड़कों पर निकले तो देखने वाले उन्हें देखते ही रह गए। हालांकि उन्हें देखने का लोगों का नजरिया अलग-अलग रहा।

कुछ लोगों ने विधायक के स्टाइल और अंदाज की तारीफ की, तो कई लोगों ने ट्रैफिक नियमों को लेकर सवाल उठा दिए। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विधायक ने हेलमेट नहीं पहना था और इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ।

इसके बाद लोगों ने यह सवाल भी उठाना शुरू कर दिया कि क्या आम लोगों की तरह विधायक का भी चालान काटा जाएगा या नहीं। वहीं कुछ लोग इसे हल्के अंदाज में लेते नजर आए। उनका कहना था कि ‘जाने दो यार, रील ही तो बनाई है।’

इंदौर में भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आए।

इंदौर में भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आए।

इनपुट सहयोग – मोहित राठौर (शाजापुर), सावन राजपूत (खंडवा), आशीष रघुवंशी (गुना), कपिल राठौर (इंदौर)

ये भी पढ़ें – भाई का चालान काटा, नाराज बहन पुलिस वाहन पर बैठी: मंत्री ने चखा ‘गरीबी का स्वाद’

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्वालियर में उन्होंने एक बस्ती का दौरा किया। भूख लगने पर आम लोगों के बीच बैठकर भोजन किया। वे एक घर में जमीन पर बैठ गए और प्याज, नमक व हरी मिर्च के साथ रोटी खाते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *