![]()
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित नया शिवली रोड पर शुक्रवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब आरोग्य मेडिकल सेंटर में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और वसूली के आरोप लगाए। हालांकि बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान रसूलाबाद, कानपुर देहात निवासी 56 वर्षीय रामदास यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामदास यादव को बुधवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर कल्याणपुर स्थित आरोग्य मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद मरीज की हालत गंभीर बताकर उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया, लेकिन इस दौरान मरीज से मिलने नहीं दिया गया और न ही उनकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाती रही। 70 हजार रुपए बिल और वसूली का आरोप मृतक की पत्नी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज के दौरान करीब 70 हजार रुपये का बिल बनाया गया, जिसमें से 35 हजार रुपये पहले ही जमा कर दिए गए थे।परिजनों का आरोप है कि जब मरीज की हालत बिगड़ती जा रही थी, तब भी अस्पताल की ओर से सही जानकारी साझा नहीं की गई और लगातार आर्थिक दबाव बनाया जाता रहा। मौत की सूचना और शव को लेकर विवाद शुक्रवार देर रात अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी कि रामदास यादव की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। इसके बाद अस्पताल की ओर से कथित तौर पर बकाया बिल जमा करने के बाद ही शव देने की बात कही गई, जिससे परिजन आक्रोशित हो उठे।मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम से इनकार कर शव लेकर गए परिजन घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को लेकर रसूलाबाद वापस चले गए। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है
Source link
कानपुर में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा:अस्पताल पर लापरवाही, वसूली के गंभीर आरोप
















Leave a Reply