![]()
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर 13.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन दिखाकर रुपए ले लिए, कई बार बैनामे की तारीख आगे बढ़ाई, लेकिन न जमीन का ब
.
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कम्बोमाजरा उर्फ राजपुरा निवासी रेशमा पत्नी संतलाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी दिनेश कुमार और अजय कुमार से पहले से जान-पहचान थी। महिला के अनुसार, मार्च 2025 में आरोपियों ने ग्राम कम्बोमाजरा उर्फ राजपुरा में करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि दिखाते हुए 28 लाख रुपये में बेचने की बात कही।
महिला का कहना है कि 5 मार्च 2025 को उसने गवाहों की मौजूदगी में एक लाख रुपये नकद दिए, जिसके बदले आरोपियों ने रसीद दी। आरोप है कि इसके बाद 23 जून 2025 को भी 7.20 लाख रुपए लिए गए और बाद में अन्य लेन-देन के जरिए कुल 13.50 लाख रुपए आरोपियों के पास पहुंच गए। महिला का कहना है कि हर बार बैनामे के लिए समय बढ़ाया जाता रहा।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए तीन चेक भी दिए। इनमें अजय कुमार की ओर से तीन लाख और दो लाख रुपये के दो चेक तथा दिनेश कुमार की ओर से पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। महिला का आरोप है कि चेक देते समय कहा गया कि बैंक में लगाने पर भुगतान मिल जाएगा।
महिला ने आरोप लगाया कि 2 दिसंबर 2025 को फिर दो महीने का समय बढ़वाया गया और एक अन्य रसीद तैयार कराई गई। इतना ही नहीं, थाने में भी बैनामा कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं कराया गया।
महिला का आरोप है कि 22 मार्च 2026 को जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने धमकी दी कि वे लोगों को जमीन दिखाकर पैसे लेने और धोखाधड़ी करने का काम करते हैं तथा पुलिस से भी उनकी सेटिंग है।
पीड़िता ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, 13.50 लाख रुपये बैंक ब्याज समेत वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।















Leave a Reply