![]()
झाबुआ में पेटलावद के श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम में श्री जी पादुका स्पर्श महोत्सव की शुरुआत हो गई है। अधिकमास के योग में शुरू हुए इस आयोजन में 23 मई को विधि-विधान से आरती-पूजन के साथ अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। 26 मई तक चलेगा संकीर्तन
आयोजन के तहत अखंड हरिनाम संकीर्तन 26 मई तक लगातार चलता रहेगा। इसमें दिन-रात भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहेगा, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में रहेगा। गुजरात से पहुंचे श्रद्धालु
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरात के वडोदरा से श्रद्धालुओं का एक समूह ट्रेन से बामनिया स्टेशन पहुंचा। यहां उनका स्वागत किया गया और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद श्रद्धालु पेटलावद स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। शोभायात्रा और आरती का आयोजन
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा मंदिर तक पहुंची। वहां महाआरती का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं का मिलन कार्यक्रम हुआ। आयोजन समिति ने लोगों से पांच दिवसीय संकीर्तन में शामिल होने की अपील की है।
Source link
झाबुआ में श्री जी पादुका स्पर्श महोत्सव शुरू:अखंड संकीर्तन के साथ 26 मई तक चलेगा कार्यक्रम, गुजरात से पहुंचे भक्त















Leave a Reply