![]()
श्योपुर जिले की वीरपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात एक थार वाहन से करीब 16 लाख 82 हजार रुपये की अवैध शराब और वाहन जब्त किया। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश और एसडीओपी विजयपुर राघवेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 22 मई को वीरपुर थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक थार वाहन चालक पुलिस बैरिकेड तोड़कर तेज रफ्तार से भाग निकला। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा किया। ग्राम घूघस और नदीगांव के बीच बीहड़ क्षेत्र में थार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में खाकी रंग के कई कार्टून मिले, जिन पर देशी प्लेन और मसाला शराब के लेबल लगे थे। कुछ कार्टून फटे हुए थे, जिनमें से शराब के क्वार्टर बाहर निकले हुए थे। टीआई महाराज सिंह बघेल के अनुसार, पुलिस ने सभी कार्टूनों की गिनती की। इसमें 37 कार्टून मसाला शराब और 9 कार्टून प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक कार्टून में 50-50 क्वार्टर थे, जिससे कुल 2300 क्वार्टर शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 2 लाख 32 हजार 150 रुपये आंकी गई है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही थार वाहन की कीमत करीब 14 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार, कुल जब्ती लगभग 16 लाख 82 हजार रुपये की रही। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज गुर्जर (25 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र गुर्जर बताया। वह मूल रूप से ग्राम पिपरई, थाना सराय छोला, जिला मुरैना का निवासी है और वर्तमान में सिकंदर कम्पू, वीरपुर बांध, थाना गिरवाई, जिला ग्वालियर में रहता है। आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 36/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में वीरपुर थाना पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
Source link
थार से 16 लाख की अवैध शराब जब्त:बैरिकेड तोड़कर भाग रहे आरोपी को वीरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार















Leave a Reply