![]()
गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय स्थापित करने की मांग की। सांसद ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। सांसद करण भूषण सिंह ने बताया कि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान में कोई भी केंद्रीय या नवोदय विद्यालय नहीं है। इस कमी के कारण लाखों बच्चों को बेहतर शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि इन विद्यालयों की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और वे देश व समाज की सेवा में योगदान दे पाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सांसद करण भूषण सिंह की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लाखों बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सांसद करण भूषण सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी मांग पूरी होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कैसरगंज के छात्रों को केंद्रीय या नवोदय विद्यालय में पढ़ने के लिए गोंडा जिला मुख्यालय या मनकापुर जैसे दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। इन विद्यालयों की स्थापना से स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सकेगी। हमारी लोकसभा क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतें हो रही है और उन लोगों की काफी लंबे समय से मांग है। दरअसल आपको बता दें कि गोंडा लोकसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय पर और मनकापुर विधानसभा में एक-एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना है मनकापुर विधानसभा में नवोदय विद्यालय की स्थापना है। लेकिन कैसरगंज लोकसभा में कोई भी केंद्रीय और नवोदय विद्यालय नहीं है जिसकी स्थापना को लेकर के अब कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने आवाज उठाई है और उन्होंने शिक्षा मंत्री से इसको लेकर मुलाकात भी की है।
Source link
केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले कैसरगंज बीजेपी सांसद:केंद्रीय और नवोदय विद्यालय स्थापित करने की मांग, आश्वासन मिला















Leave a Reply