![]()
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने प्रदेशभर में उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं, जिसमें शिवपुरी जिले के अधिकारी भी शामिल हैं। नक्सल प्रभावित बालाघाट और मंडला में दो साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के कई उप निरीक्षकों को बालाघाट और मंडला भेजा गया है, जबकि वहां से कुछ अधिकारियों की शिवपुरी वापसी हुई है। जारी आदेश के अनुसार, सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया को बालाघाट स्थानांतरित किया गया है। वहीं अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता को मंडला कोतवाली में पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त, अमित चतुर्वेदी, दिनेश नरवरिया, राघवेंद्र सिंह यादव और विनोद यादव को भी बालाघाट भेजा गया है। दूसरी ओर, बालाघाट और मंडला से लौटे अधिकारियों में पुनीत वाजपेई को मंडला से शिवपुरी भेजा गया है। अंकित उपाध्याय, संजय सिंह किरार, दीपक गौतम और अविनाश राठौर की भी बालाघाट से शिवपुरी में पदस्थापना की गई है। पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
Source link
शिवपुरी पुलिस में उप निरीक्षकों के हुए तबादले:नक्सल प्रभावित मंडला-बालाघाट में मिली नई पदस्थापना















Leave a Reply