![]()
टीकमगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को 19% आर्द्रता रहने और 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अगले 5 से 6 दिनों तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आगामी शुक्रवार से तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को यह 44.8 डिग्री और गुरुवार को 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर 12 बजे के आसपास मोबाइल पर हीटवेव का अलर्ट भी बजने लगता है। एक हफ्त तक नहीं मिलेगी राहत फिलहाल, अगले एक सप्ताह तक गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार दोपहर 2 बजे तक अधिकतम तापमान एक बार फिर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है।
Source link
टीकमगढ़ में पारा 45.5 डिग्री पहुंचा:सुबह 10 बजे 40 डिग्री, अगले 6 दिन 44 के पार रहेगा















Leave a Reply