लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:पीएम को गद्दार कहने पर भड़के , कार्याल घेरने जा रहे थे पुलिस ने रोका




लखनऊ में स्वर्ण मोर्चे का विरोध प्रदर्शन। हजरतगंज चौराहे से कांग्रेस मुख्यालय का घेराव फ्रीकरने जा रहे हैं संगठन के लोगों को पुलिस ने रोका। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। बीते दिनों राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। पीएम को गद्दार कहना शर्मनाक प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री को गद्दार कहा ये शर्मनाक है । यह अपमान प्रधानमंत्री का नहीं है बल्कि देश की जनता का है जिसने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनाव । इस बयान के बाद स्वर्ण मोर्चा के सदस्य ने ‘बेनकाब राहुल’ गांधी की शहर में होर्डिंग लगवाई थी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग को फाड़ दिया था और धमकी भरे वीडियो बनाए। राहुल गांधी हुए बेनकाब प्रदर्शन कर रहे विशाल कुमार सिंह ने कहा कि उनके द्वारा बेनकाब की होर्डिंग लगवाई गई थी जिसके बाद कांग्रेसी बौखला गए । उन्होंने कहा कि बेनकाब राहुल गांधी होर्डिंग में राहुल गांधी से कुछ सवाल किए थे जिसके बाद कांग्रेसी भड़क गए। अब उनकी तुगलकी सेना की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हमारा सवाल यह था कि अगर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गद्दार कहा गया है तो क्या वह जनता भी गद्दार है जिसने उनका चुनाव है। जान से मारने की धमकी मिली राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम वोट चोरी करके बने हैं , तो क्या केरल में भी वोट चोरी हुआ है। जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां के बारे में क्या कहेंगे । तमाम ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा की सरकार नहीं है तो वहां वोट चोरी नहीं हो रही है। फोन कॉल के माध्यम से और सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की हमको धमकी मिल रही है। अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी होगी। कांग्रेसियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे प्रदर्शन कर रहे स्वर्ण मोर्चा के उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने कहा अगर हमारे किसी साथी को हाथ लगा दिया तो हम उसको मुंहतोड़ जवाब देंगे। कांग्रेस के गुंडो ने हमारे संगठन के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी है तो उनके कार्यालय पर हम जाकर उन्हें जवाब देना चाहते थे। हम उनको बताना चाहते हैं कि अगर किसी भी क्षत्रिय को कुछ कहा तो हम उन्हें मिट्टी में गाड़ देंगे। अगर उनके ऊपर कारवाई नहीं हुई तो हम जहां कांग्रेसी को पाएंगे वहीं निपटेंगे । पुलिस कुछ करना नहीं चाहती कितने लोगों ने अपनी जान की रक्षा के लिए तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई हम लोग आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *