![]()
गुना के राजविलास होटल के पास एम-3 टाउन कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार देर रात हुई चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। करीब 5 बदमाश रात 2 से 3 बजे के बीच एक घर में घुसे और परिवार को धमकाकर करीब 4 लाख रुपए का माल समेट ले गए। एम 3 टाऊन में रहने वाले रामजीलाल शिवहरे ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनका बेटा काम करने शिवपुरी गया था। घर में पति-पत्नी दोनों अकेले थे। रात 11 बजे दोनों खाना खा कर सो गए। बुजुर्ग महिला के अनुसार बदमाश पहले घर के एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद वे उस कमरे में पहुंचे जहां बुजुर्ग महिला और उस का पति मौजूद थे। चोरों ने महिला को धमकाते हुए कहा कि “चुप हो जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।” इसके बाद बदमाशों ने महिला के कानों से टॉप्स तक निकाल लिए।
चोर घर से डेढ़ तोले की सोने की चेन, एक तोले की तीन सोने की अंगूठियां, 5 ग्राम के कानों के टॉप्स और करीब 50 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाश घर से करीब 100 मीटर दूर जाकर अपने कपड़े बदलते भी देखे गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी दीवार कूदकर सामान लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिंगर प्रिंट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कपड़ों से रस्सी बनाकर बाउंड्री चढ़े कॉलोनी की बाउंड्री के पास कपड़ों से बनी एक रस्सी भी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने कपड़ों से रस्सी बनाई और उसी के सहारे दीवार फांदकर अन्दर घुसे। कॉलोनी का सिक्योरिटी गार्ड उस घर से दो घर की दूरी पर ही था, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला और बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
Source link
गुना में बुजुर्ग दंपत्ति के घर डकैती:चार लाख के गहने ले गए 5 बदमाश; महिला को डराकर टॉप्स भी उतरवाए















Leave a Reply