रायपुर निगम सर्वे कर पूरा डेटाबेस बनाएगा:सड़क पर ठेले-गाड़ियों में दुकान लगाने वालों का होगा रजिस्ट्रेशन




रायपुर नगर निगम क्षेत्र में गाड़ियों और ठेलों में दुकान लगाने वालों का अब रजिस्ट्रेशन और भौतिक सत्यापन होगा। शहरवासियों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान शुरू किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने टाउन प्लानिंग विभाग की बैठक लेकर सभी जोन और वार्डों में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। टाउन प्लानिंग विभाग इसके तहत सड़क पर व्यवसाय करने वालों की सूची तैयार करेगा। रिकॉर्ड में दुकान संचालक का पूरा नाम, स्थायी पता, वैध पहचान पत्र, रायपुर में वर्तमान निवास और दुकान लगाने के निश्चित स्थान की जानकारी दर्ज की जाएगी। दूसरे स्थान पर दुकान लगाने की स्थिति भी रिकॉर्ड में शामिल होगी। बिना वैध पहचान पत्र और बिना निगम रिकॉर्ड के पाए जाने वाले ठेले तत्काल जब्त किए जाएंगे। ट्रैफिक में बाधा पहुंचाने वाले ठेले और दुकानों पर भी कार्रवाई होगी। भास्कर इनसाइट पहले सर्वे होगा वेरिफिकेशन के लिए पुलिस को भेजेंगे रिकॉर्ड गाड़ियों को मॉडिफाई कर व्यापार करने वाले 30 दुकानदारों का सर्वे किया जा चुका है। सभी वार्डों और जोनों का सर्वे पूरा होने के बाद निगम यह रिकॉर्ड वेरिफिकेशन के लिए पुलिस और आरटीओ को भेजेगा। पुलिस पहचान पत्र और क्राइम हिस्ट्री की जांच करेगी, जबकि गाड़ियों में मॉडिफिकेशन और व्यापार से जुड़े प्रावधानों के आधार पर आरटीओ कार्रवाई करेगा। ट्रैफिक से प्रभावित स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस भी अलग कार्रवाई कर सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *