![]()
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बदौडी गांव में दिनदहाड़े करीब 8 लाख रुपए की चोरी हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कोटरी गांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 75 लाख रुपए की चोरी का मामला अभी सुलझा नहीं है। इस नई वारदात ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इलाज के लिए अस्पताल गया था परिवार बदौडी गांव की निवासी तारावती सिंह शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अपने देवर के साथ इलाज के लिए शहडोल अस्पताल गई थीं। उनके पति घर से बाहर रहते हैं, इसलिए उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। शाम को जब तारावती सिंह वापस लौटीं, तो उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए पाए। सोने-चांदी के गहने सहित कई बर्तन चोरी घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी व पेटियों के ताले टूटे हुए थे। पीड़िता के अनुसार, चोर लगभग दो तोला सोने के जेवर, करीब दो किलो चांदी के आभूषण और पीतल व फूल के 15 बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है। 15 घंटे बाद भी निरीक्षण करने नहीं पहुंची पुलिस तारावती सिंह ने शुक्रवार रात ही जैतपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, शिकायत के 15 घंटे बाद भी शनिवार सुबह 10 बजे तक पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने नहीं पहुंची थी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस न तो गश्त बढ़ा रही है और न ही पिछली चोरियों का खुलासा कर पा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने और इन घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
Source link
शहडोल में दिनदहाड़े घर से 8 लाख की चोरी:पुलिस 15 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची, ग्रामीण बोले-क्षेत्र में नहीं हो रही गश्त















Leave a Reply