बिनगवां मौरंग मंडी में 15 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:केडीए की टीम ने जेसीबी से गिराए खंभे, बाउंड्रीवाल, कई प्लाटिंग चिंहित




कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान में बिनगवां मौरंग मंडी में कार्रवाई की गई। प्रवर्तन जोन-3 में विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में करीब 15 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। केडीए के मुताबिक, इससे पहले 21 मई को भी करीब 10 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इन प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त अभियान के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।कार्रवाई के तहत महेश यादव समेत अन्य लोगों द्वारा आराजी संख्या 172, 173 में लगभग चार बीघा, सतेन्द्र यादव आदि द्वारा आराजी संख्या 308 में करीब पांच बीघा और राजेन्द्र यादव व राजेश यादव आदि द्वारा आराजी संख्या 404, 405 में करीब छह बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। तीन जेसीबी से हुई कार्रवाई केडीएम की टीम ने अभियान के दौरान अवैध रूप से लगाए गए बिजली के खंभे, बाउंड्रीवाल और डिमार्केशन को जेसीबी मशीनों से तोड़ा गया। कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीनें लगाई गईं। मौके पर केडीए प्रवर्तन दल, पूर्व सैनिक बल और थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस की भारी मौजूदगी रही। केडीए अधिकारियों ने बताया कि जोन-3 में अन्य अवैध निर्माण और प्लाटिंग भी चिन्हित की गई हैं, जिनके खिलाफ आगे भी लगातार ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *