इंदौर में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद:दो पक्षों में गालीगलौज-मारपीट; मामला पहुंचा थाने; पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मुकदमा




इंदौर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत अब विवाद की वजह बनने लगी है। ताजा मामला स्कीम नंबर 54 का है, जहां सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष विजय नगर पुलिस थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों की शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राधा पंचोली निवासी स्कीम नंबर 54 ने शिकायत दर्ज कराई कि वह कॉलोनी में घर के पास लगे सरकारी नल से पानी भरने गई थी। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद मुकेश, महावीर, अतुल, हनी और अमन ने उसे पानी भरने से रोक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद वहां पहुंचे दो अन्य लोगों ने भी महिला के साथ झूमाझटकी की। दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप दूसरे पक्ष से धर्मवीर प्रजापत ने शिकायत दर्ज कराई कि चेतराम और उसके परिवार के लोग उनके नल से पानी भरने पहुंचे थे। जब उन्हें दूसरे नल से पानी भरने के लिए कहा गया तो विवाद शुरू हो गया। धर्मवीर के अनुसार चेतराम, उसकी पत्नी राधा तथा अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *