अंबिकापुर | शहर से लगे बिलासपुर रोड पर मेंड्राकला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बलौदाबाजार की एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बलौदाबाजार भाटापारा तुरना निवासी 55 वर्षीय देवकी बाई अपने साथियों के साथ बस में मैनपाट घूमने आई थी। यहां से वापसी के दौरान गुरुवार को सभी अंबिकापुर से लगे बिलासपुर रोड पर मेंड्राकला के पास रुककर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान देवकी बाई सड़क पार कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। हादसे में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
Source link
मैनपाट घूमने आई महिला की सड़क हादसे में मौत














Leave a Reply