बलिया में 42 डिग्री तापमान ने लोगों को किया बेहाल:तेज धूप और लू से जनजीवन प्रभावित, शर्बत और सत्तू का सहारा ले रहे लोग




बलिया में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोगों को यह करीब 47 डिग्री जैसा महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी के बढ़ते असर के चलते लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही, खासकर दोपहिया वाहन बहुत कम दिखाई दिए। जो लोग बाहर निकले, वे गमछा, टोपी या सिर ढंककर ही यात्रा करते नजर आए। पेड़ों की छांव में मिली राहत लंबी दूरी की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। पशु चराने वाले चरवाहों ने बताया कि भीषण गर्मी से पशु भी परेशान हैं और बार-बार पानी पी रहे हैं। इसी वजह से धूप तेज होते ही उन्हें छांव में ले जाया जा रहा है। शर्बत और सत्तू की बढ़ी मांग गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शर्बत, आम का पन्ना और ग्लूकोज जैसे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। ऐसी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर देखा जा रहा है। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि बुधवार को भी तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *