![]()
औरैया में ‘एक विचित्र पहल सेवा समिति’ की महिला शाखा ‘तुलसी सखी ग्रुप’ ने 23 मई 2026, शनिवार को ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। सुबह 8 बजे श्री गोपाल वाटिका आश्रम, काली माता मंदिर प्रांगण और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मिट्टी के प्यालों में पानी भरकर रखा गया। इसके साथ ही, आवास विकास कॉलोनी, मोहल्ला महावीरगंज और नरायनपुर में पशु-पक्षियों को पीने के पानी के लिए मिट्टी के प्यालों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह पहल गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी की गई। महिला शाखा ‘तुलसी सखी ग्रुप’ की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि पर्यावरण संतुलन में पक्षियों की अहम भूमिका है और उनके संरक्षण की महती आवश्यकता है। ‘सखी ग्रुप’ की संरक्षक बबिता ने कहा कि घर-आंगन में दिखने वाली गौरैया जैसे पक्षियों की संख्या लगातार कम हो रही है, इसलिए सभी को इनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
Source link
औरैया में पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम:'तुलसी सखी ग्रुप' ने बांटे मिट्टी के प्याले, छतों पर रखने की अपील















Leave a Reply