- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Alert Update; Rajasthan Gujarat MP Maharashtra Heatwave | Bhopal Barmer Temperature
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। रविवार को चारों राज्यों के 9 शहरों में पारा 44°C के पार रहा। राजस्थान का बाड़मेर 46.8°C के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। जैसलमेर में तापमान 46.3°C और फलोदी में 46°C पहुंच गया।
मध्य प्रदेश के रतलाम में 45.5°C तापमान रहा। भोपाल में 40.4°C में 42°C जैसी झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ेगा। भोपाल में पारा 42 से 43°C तक पहुंचने के आसार हैं।
इधर, गुजरात के राजकोट में 44.3°C और अमरेली में 44.1°C तापमान के कारण हीटवेव चली। महाराष्ट्र में जलगांव 44.5°C के साथ सबसे गर्म रहा। बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी है। यहां कैमूर जिले में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 38.4°C रहा।
उत्तराखंड के कई हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में 12 और 13 मई को बारिश और खराब मौसम की आशंका है। गढ़वाल कमिश्नर ने इस दौरान चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और यात्रा से बचने की अपील की है।
देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए

अगले दो दिन मौसम का हाल
12 मई:
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, गरज-चमक और 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
13 मई:
- पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।
देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें

दिल्ली में लोग गर्मी से बचने के लिए सिर को गमछा से ढककर बाहर निकल रहे हैं।

मुंबई के चिड़ियाघर में हिप्पोपोटामस गर्मी से बचने के लिए पानी में रह रहे हैं।

पिथौरागढ़ में सोमवार को नदी की एक धार दीवार तोड़कर शहर के कुछ इलाकों में घुस गई।

कानपुर चिड़ियाघर में तेज गर्मी से राहत के लिए गैंडे को पाने का फुहार दी गई।

असम के गुवाहाटी में रविवार को तेज बारिश हुई।

राज्यों से मौसम की खबरें…
मध्य प्रदेश : सिवनी-छिंदवाड़ा सहित 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन में तेज गर्मी; रतलाम में 45.5°C तापमान

रतलाम में रविवार को गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़े बांधकर घर से निकले।
मध्य प्रदेश में सोमवार को आंधी-बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 40.4°C दर्ज हुआ, लेकिन पूरे दिन 42°C जैसी झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। रात का तापमान भी 24.8°C दर्ज किया गया, जिससे देर रात तक गर्माहट बनी रही। रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान 45.5°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान : हनुमानगढ़ में बारिश, पारा गिरा; तीन शहरों में पारा 46°C पार, बाड़मेर सबसे गर्म

राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण गर्मी के बीच सोमवार को बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राज्य के 6 जिलों में आज आंधी-बारिश के आसार हैं।इससे पहले रविवार को 3 शहरों में पारा 46°C के पार चला गया। सबसे अधिक पारा बाड़मेर में 46.8°C दर्ज हुआ। जैसलमेर में 46.3°C और फलोदी में 46.0°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार : 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, ज्यादातर शहरों में पारा 40°C से कम; कैमूर में सबसे ज्यादा 38.4°C

बिहार के 19 जिलों में सोमवार को आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 31.1 से 38.4°C के बीच दर्ज किया गया। कैमूर में रविवार को सबसे ज्यादा 38.4°C पारा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब : आज से अगले 4 दिनों तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; फरीदकोट सबसे गर्म, 42.8°C तापमान

चंडीगढ़ में सोमवार सुबह धूप निकली। सुखना लेक के पास तेज धूप देखी गई।
पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को धूल भरी आंधी के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। 14 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 0.3°C की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 2.8°C नीचे है। रविवार को फरीदकोट सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा : पंचकूला सहित 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; फरीदाबाद में पारा 45°C पार

नारनौल में खुले मौसम के बीच महेंद्रगढ़ रोड पर गुजरते हुए वाहन।
हरियाणा के आधे हिस्से में गर्मी तो आधे हिस्से में बारिश और आंधी का दौर जारी है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 11 मई से 14 मई तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। दूसरी तरफ, सिरसा, हिसार, भिवानी सहित कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति रहेगी। फरीदाबाद के बोपानी में रविवार को सबसे अधिक तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी में 42°C और सिरसा में 41.4°C तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड : सभी जिलों में आज बारिश की संभावना, चार धाम यात्रियों के लिए चेतावनी, कल से और बिगड़ेगा मौसम

देहरादून में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।
उत्तराखंड के सभी जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 12 और 13 मई को भारी बारिश की आशंका है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने चार धाम यात्रियों और पर्यटकों से मौसम की अपडेट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़ : 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतरा

छत्तीसगढ़ में सोमवार दोपहर के बाद मौसम बदलेगा। शाम में गरज, चमक और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में पारा 2 से 4°C तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा। पूरी खबर पढ़ें…















Leave a Reply