![]()
नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शनिवार को कुछ घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पहली दुर्घटना बरमान चौकी क्षेत्र के ग्राम सगरी के पास हुई। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना ग्राम सगरी और बीतली के बीच हुई। यहां एक अज्ञात ट्रक ने टवेरा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टवेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद टवेरा में सवार चार लोगों को चोटें आईं। पीछे बैठे दो लोग लगभग 15 मिनट तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों के नाम गणपत और निरंजन बताई जा रहे हैं जो कि आगरा उत्तरप्रदेश के निवासी हैं, पुलिस परिजनों से संपर्क कर पता शादी करने का प्रयास कर रही है। विस्तृत जानकारी आने के बाद इसको अपडेट कराऊंगा।
Source link
नरसिंहपुर में दो सड़क हादसे, 2 की मौत:NH-44 पर ट्रक पलटा, टवेरा में टक्कर से 4 घायल















Leave a Reply