![]()
शाहजहांपुर के जलालनगर वार्ड-30 में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदकर छोड़ देने के मामले में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कड़ा रुख अपनाया है। यह मामला जलालनगर बाहर चुंगी क्षेत्र की आठ बड़ी कॉलोनियों से संबंधित है, जहां महीनों से खुदी सड़कें जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पार्षद रीता राठौर के पति छंगेलाल राठौर ने 22 मई 2026 को दोपहर 12:32 बजे मंत्री सुरेश खन्ना को फोन पर पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल निगम द्वारा अधिकृत जयपुर की कंपनी ओम इंफ्रा ने आंशिक गदियाना, सैनिक कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, जागृति नगर कॉलोनी, शांतिपुरम कॉलोनी, प्रपोशर कॉलोनी और सतमा बुजुर्ग सहित वार्ड की सभी प्रमुख कॉलोनियों की सड़कें खोद दी हैं। शिकायत मिलते ही मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने तत्काल जल निगम के अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “तुरंत मौके पर जाकर स्थिति देखें और अवगत कराएं।” इसके बाद, 22 मई 2026 की शाम 5:21 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वयं पार्षद रीता राठौर और उनके पति छंगेलाल राठौर को फोन कर बताया कि जल निगम के अधिकारी और अभियंता वार्ड-30 में पहुंच रहे हैं। मंत्री ने छंगेलाल राठौर को अधिकारियों को सभी कॉलोनियों की स्थिति दिखाने का निर्देश दिया।
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जिन वार्डों में भी खुदाई कर सड़कें छोड़ दी गई हैं, उन वार्डों के सभी पार्षदों को सूचित कर दिया जाए ताकि वे भी जल निगम के अधिकारियों को फोन कर अपनी कॉलोनियों की स्थिति दिखा सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओम इंफ्रा कंपनी द्वारा काम अधूरा छोड़ देने से कीचड़, जलभराव और आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जल निगम के अधिकारियों ने 12 दिन का समय मांगा है और आश्वासन दिया है कि इस अवधि के भीतर सभी गलियों को ठीक करवा दिया जाएगा।
Source link
जलालनगर वार्ड-30 में जल निगम की लापरवाही पर मंत्री सख्त:अधिकारियों को भेजा मौके पर, 12 दिन में सड़के ठीक करने का आश्वासन















Leave a Reply