![]()
जबलपुर के काली बाड़ी मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर परिसर में रहने को लेकर शुरू हुआ मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। शनिवार को बंग समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। बंग समाज के लोगों का आरोप है कि एक महिला कुछ लोगों के साथ मिलकर प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। बताया गया कि महिला पहले मंदिर के एक कमरे में जबरन रहने की कोशिश कर रही थी। जब मंदिर समिति के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो महिला ने पुजारी और समिति के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए और सोशल मीडिया के जरिए मंदिर प्रबंधन को बदनाम करने का प्रयास किया। एसपी को घटनाक्रम की जानकारी दी मामले को लेकर सिटी बंगाली क्लब जबलपुर में काली मंदिर एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एकत्रित हुए और इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपी। काली बाड़ी खमरिया के सचिव अर्नब दास गुप्ता ने एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि काली मंदिर पर लगाए गए आरोप झूठे और असहनीय हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल मंदिर ही नहीं बल्कि पूरे बंग समाज की छवि खराब करने की साजिश है। समाज को गैर हिंदू बताकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश बंग समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय खमरिया थाना में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें एसपी कार्यालय आना पड़ा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खमरिया थाना प्रभारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंदिर समिति का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे सुनियोजित तरीके से मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
Source link
काली बाड़ी मंदिर विवाद पहुंचा जबलपुर एसपी कार्यालय:बंग समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई, खमरिया टीआई को जांच के आदेश
















Leave a Reply