![]()
उत्तर प्रदेश समेत समूचे पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में तो हालात और भी बदतर हो चुके हैं, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आसमान से बरस रही इस आग ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के थपेड़ों के बीच अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। डॉ. एस. के. चौधरी की खास सलाह इस जानलेवा गर्मी और हीट वेव (लू) को देखते हुए मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय के एसआईसी (SIC) डॉ. एस. के. चौधरी ने आम जनता के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। चिकित्सकों ने आम लोगों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सख्त सलाह दी है कि दोपहर के समय, खासकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक, जब तक बहुत जरूरी न हो, घरों से बाहर निकलने से बचें। यदि किसी कारणवश धूप में बाहर जाना ही पड़े, तो पूरे शरीर और सिर को सूती कपड़े, स्कार्फ या टोपी से अच्छी तरह ढककर निकलें और चश्मे व छाते का प्रयोग करें। हाइड्रेटेड रहें: खाली पेट घर से बाहर कदम कतई न रखें। पेट भरकर पानी पिएं और दिनभर नींबू पानी, ओआरएस (ORS) घोल, छाछ, लस्सी और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। प्रयागराज में गर्मी का यह सितम अभी थमने वाला नहीं है। प्रशासन द्वारा आम लोगों के मोबाइल फोन पर बकायदा मैसेज भेजकर अलर्ट जारी किया जा रहा है, जिसमें अगले 24 से 48 घंटों के भीतर भीषण ‘हीट स्ट्रोक’ (लू लगना) की आशंका जताई गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे मौसम और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें ताकि इस जानलेवा गर्मी के प्रकोप से बचा जा सके।
Source link
प्रयागराज में पारा 46°C पार, डॉक्टरों ने दी चेतावनी:लू से बचने के लिए खाली पेट धूप में न निकलें, पानी और ORS घोल पीएं















Leave a Reply