जालौन में बार-बालाओं पर दीवान ने लुटाए नोट:विभागीय जांच शुरू, अश्लील हरकतें भी की; वीडियो आया सामने




जालौन जिले के चुर्खी थाने में तैनात एक दीवान का बार-बालाओं पर पैसे लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दीवान अशोक सिंह कथित रूप से बार-बालाओं के डांस कार्यक्रम में शामिल होकर नोट उड़ाते और अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो 12/13 मई का है। जो कार्यक्रम या पार्टी का है, जहां बार-बालाओं का मुजरा चल रहा था। इसी दौरान चुर्खी थाने में तैनात दीवान अशोक सिंह मंच के पास पहुंचकर डांस कर रही महिलाओं पर पैसे लुटाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह उत्साहित होकर बार-बालाओं के साथ अभद्र और अशोभनीय हरकतें करते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लिया पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। आमजन का कहना है कि कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों का इस तरह सार्वजनिक रूप से अशोभनीय गतिविधियों में शामिल होना विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। सोशल मीडिया पर लोग मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति को चुर्खी थाने में तैनात दीवान अशोक सिंह बताया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी वीडियो का संज्ञान लिया है। कालपी सीओ अवधेश कुमार द्वारा वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *