![]()
सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र स्थित धोपाप घाट पर एक युवक की गोमती नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। वह यहां एक दाह संस्कार में शामिल होने आया था। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत बलवीरपुर गांव निवासी राहुल (28) पुत्र नन्हकू राम के रूप में हुई है। राहुल दो बच्चों के पिता थे। राहुल अपनी बहन के ससुराल शेखनपुर पंनवरिया गांव आए हुए थे। यहां राजेश कुमार पुत्र अच्छेलाल की माता का शुक्रवार शाम निधन हो गया था। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन और रिश्तेदार धोपाप धाम पहुंचे थे, जिसमें राहुल भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दाह संस्कार के बाद राहुल गोमती नदी में स्नान करने उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी प्रयासों के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
दाह संस्कार में शामिल युवक की गोमती में डूबकर मौत:सुलतानपुर के धोपाप घाट पर हुआ हादसा, प्रतापगढ़ का रहने वाला था
















Leave a Reply