सिवनी के जोबा सर्रा घाट पर ओवरलोड ऑटो पलटा:9 बच्चे घायल, दो गंभीर जबलपुर रेफर; शादी समारोह में जा रहे थे




सिवनी जिले के जोबा सर्रा घाट पर शनिवार दोपहर बच्चों से भरा एक तेज रफ्तार ओवरलोड ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, भट्टेखारी और आसपास के गांवों के बच्चे एक ऑटो में सवार होकर घंसौर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे जोबा सर्रा घाट के पास चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क पर पलट गया। दो गंभीर, जबलपुर रेफर हादसे में घायल सभी 9 बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। इनमें से सील चंद धुर्वे (15) और प्रिंस (13) की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। अन्य घायल बच्चों का घंसौर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिकअप चालक ने समय पर पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद एक राहगीर पिकअप चालक ने तत्परता दिखाई। उसने तुरंत सभी घायल बच्चों को अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से अन्य बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से हादसा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो की रफ्तार तेज थी और उसमें क्षमता से ज्यादा सवारी बिठाई गई थी। घंसौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अब फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है। स्लग: सिवनी-ऑटो-हादसा-बच्चे-घायल-जबलपुर-रेफर सब-हेडिंग: जोबा सर्रा घाट पर अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड ऑटो; पुलिस जांच शुरू।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *