![]()
अगर आप अपनी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ते हैं या अपनी निजी गाड़ी पर रसूख दिखाने के लिए हूटर और नीली-लाल बत्ती लगाकर घूमते हैं, तो सावधान हो जाइए। कानपुर की सड़कों पर अब पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीन्द्र कुमार के निर्देश पर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा गया है। 9 और 10 मई को चले इस दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने शहर के कोने-कोने में नाकेबंदी की। इस कार्रवाई के दौरान यातायात और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने कुल 775 वाहनों का चालान काटकर नियम तोड़ने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। रसूखदारों पर भारी पड़ा पुलिस का डंडा अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी निजी गाड़ियों पर अवैध रूप से नीली या लाल बत्ती और हूटर लगा लेते हैं। इस अभियान के दौरान पुलिस की पैनी नजर ऐसे ही वाहनों पर रही। पुलिस ने न सिर्फ इन अवैध हूटरों और बत्तियों को उतरवाया, बल्कि मौके पर ही भारी भरकम चालान भी काटे। पुलिस का साफ संदेश है कि सड़क पर कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी प्रकार का अनधिकृत मॉडिफिकेशन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुलेट के ‘पटाखों’ और प्रेशर हॉर्न पर नकेल शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर हुई इस चेकिंग में दोपहिया वाहनों, खासकर उन बाइकों को निशाना बनाया गया जिनके साइलेंसर मॉडिफाई कराए गए थे। सड़कों पर शोर मचाते साइलेंसरों और भारी वाहनों में लगे कान फाड़ देने वाले प्रेशर हॉर्न के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने मौके पर ही इन उपकरणों की जांच की और मानक से अधिक शोर पाए जाने पर तत्काल चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की।
Source link
बुलेट के पटाखों और हूटर के शोर पर एक्शन:कानपुर में 775 वाहनों का चालान, प्रेशर हॉर्न बजाया तो अब खैर नहीं














Leave a Reply