अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के मोती इंपीरियल रिसोर्ट उसायनी में भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण अभियान का समापन शनिवार शाम को हुआ। अंतिम दिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मीडिया प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने देश के समक्ष चुनौतियों पर भी विचार रखे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सात सत्र आयोजित किए गए थे। शनिवार को आठवें सत्र में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट दीपक बघेल और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश रावत ने मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर जानकारी दी।
नौवें सत्र में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ता विकास और संभाल विषय पर अपने विचार साझा किए। दसवें सत्र के मुख्य वक्ता फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर रहे, जिन्होंने देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर गहन चर्चा की।

सांसद चाहर ने संगठनात्मक दायित्वों, लाभार्थी संपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण और प्रदेश के विकास में भारतीय जनता पार्टी व कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने इस प्रशिक्षण अभियान को कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध, संगठनात्मक रूप से मजबूत और जनसंपर्क के क्षेत्र में अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अनिल चौधरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, वृंदावन लाल गुप्ता, भंवर सिंह, हनुमंत सिंह बघेल, महेश राजपूत, कमलेश राजपूत, अश्वनी भारद्वाज और विपिन शिवहरे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















Leave a Reply