177 Caught, Rs 1.09 Lakh Revenue Collected


कुंदन पाल | ललितपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 177 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 1 लाख 9 हजार रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक झांसी, अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में यह अभियान सुबह से शाम तक चला। इसमें बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धूम्रपान करने वाले और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई।

जांच अभियान के दौरान ट्रेनों में अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग स्टेशन में प्रवेश करने से भी बचते दिखे। विशेष रूप से महिला और दिव्यांग कोचों की भी जांच की गई, जहां से अनाधिकृत यात्रियों को हटाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस तरह के जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर और निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें, साथ ही रेल परिसर में धूम्रपान न करें और गंदगी न फैलाएं।

इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने किया। जांच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय एम.एल. मीना, उप मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर, आकांक्षा पाराशर, आनंद प्रजापति, संजीव श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डी.के. शर्मा और राजेंद्र यादव शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *