कोरबा के अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं:बारूद विस्फोट से शिकार की आशंका, पेयजल आपूर्ति पर खतरा, कार्रवाई की मांग




कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित अहिरन नदी में शनिवार सुबह सैकड़ों मछलियां मृत मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने रात के समय विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर मछलियों का शिकार किया, जिससे नदी का पानी दूषित हो गया। सुबह जब ग्रामीण और कॉलोनीवासी नदी किनारे पहुंचे तो पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती दिखाई दीं। लोगों के मुताबिक नदी का पानी भी बदरंग नजर आ रहा था और आसपास बदबू फैल गई थी। नदी का पानी हुआ बदरंग, फैली बदबू ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात बारूद जैसे विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल कर मछलियों को मारा गया। इससे पानी में केमिकल फैल गया और ऑक्सीजन की कमी होने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। पीने के पानी को लेकर लोगों में डर स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसी स्थान से विकास नगर कॉलोनी में पानी की सप्लाई होती है। कॉलोनी के लोग इसी पानी का उपयोग पीने और घरेलू कामों के लिए करते हैं। घटना के बाद लोगों में जहरीले पानी को लेकर डर का माहौल है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से पानी की तत्काल जांच कराने और सप्लाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। मरी हुई मछलियां घर ले जाने की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि नदी में अभी भी मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। कुछ बच्चे और ग्रामीण मरी हुई मछलियां बीनकर घर ले जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मरी हुई मछलियों को तुरंत नदी से हटाया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि विस्फोटक का इस्तेमाल कर मछली मारना गंभीर अपराध है और इससे पर्यावरण के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *