बिलासपुर में 200 घरों में 5 दिन से गंदा पानी:निगम कमिश्नर मौके पर पहुंचे, जांच में जुटा प्रशासन,टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई




बिलासपुर के सरकंडा स्थित शास्त्री नगर, कपिल नगर और नेपाली मोहल्ले के 200 से अधिक घरों में पिछले पांच दिनों से गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। इस समस्या से प्रभावित परिवार अब नगर निगम के टैंकरों या ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर हैं। शनिवार को नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, पार्षद विजय ताम्रकार और सीमा राजेश शुक्ला ने प्रभावित घरों का दौरा किया। उन्होंने स्वयं देखा कि लगातार गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि लीकेज दुरुस्त करने के बाद एक दिन साफ पानी आने की बात कही गई थी। समस्या की वजह तलाशने में जुटा निगम जोन कमिश्नर विभा सिंह ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज की आशंका वाले स्थानों पर जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक गंदे पानी की आपूर्ति का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। पार्षद सीमा राजेश शुक्ला ने बताया कि शास्त्री नगर और कपिल नगर में गंदे पानी की समस्या का यह छठवां दिन है। उन्होंने नागरिकों की शिकायत पर जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान का आग्रह किया था। एमआईसी मेंबर विजय ताम्रकार ने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 60 और 62 के कई घरों में पिछले 4-5 दिनों से अत्यधिक गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में चांटीडीह पानी टंकी से सप्लाई के लिए कनेक्शन जोड़ा गया है, इसके बावजूद गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। चटर्जी गली में जल संकट वार्ड क्रमांक 61 पं देवकीनंदन दीक्षित नगर के पार्षद राजेश दुसेजा ने बताया कि पिछले दो दिनों से महामाया चौक सरकंडा में बोर का पंप जल जाने के कारण चटर्जी गली क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दो दिनों से मोहल्ले में टेंकर सप्लाई किया जा रहा है। जोन में मोटर पंप नहीं.. दुसेजा ने बताया कि जोन में पंप उपलब्ध नहीं होने के कारण पंप को रिपेयरिंग के लिए दिया गया है, पंप आने पर जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारू रूप होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि तिर्थानी गली और गुजराती चौक के पास पाइप लाइन में जंक लगने के बाद उसमें लीकेज हो गया है, इसकी शिकायत मिलने पर पाइप लाइन बदलने का कार्य कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *