समालखा पुलिस ने अरेस्ट किया अफीम सप्लायर:यूपी का रहने वाला, 70 हजार में हुआ सौदा, एक बाइक चोर भी पकड़ा




पानीपत जिले में सीआईए-3 पुलिस ने 504 ग्राम अफीम तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिसरतगंज गांव निवासी वाजिद खान के रूप में हुई है। इसके अलावा एक बाइक चोर को भी अरेस्ट किया गया है। सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने बीते बुधवार को बरसत रोड स्थित गंदा नाला पुलिया के पास नूरवाला निवासी मोहम्मद इमरान को 504 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। इमरान के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 70 हजार में बेची थी अफीम पूछताछ के दौरान मोहम्मद इमरान ने पुलिस को बताया कि उसने चार-पांच दिन पहले वाजिद खान से 600 ग्राम अफीम कम कीमत पर खरीदी थी। उसने कुछ अफीम अज्ञात ड्राइवरों को बेच दी थी और बची हुई 504 ग्राम अफीम बेचने के लिए बरसत रोड पर ग्राहक की तलाश में था। इमरान से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सप्लायर वाजिद खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वाजिद खान ने मोहम्मद इमरान को 600 ग्राम अफीम 70 हजार रुपए में बेचने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि इमरान ने 50 हजार रुपए नकद दिए थे और 20 हजार रुपए अफीम बेचने के बाद देने को कहा था। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल शनिवार को पुलिस ने मोहम्मद इमरान को रिमांड अवधि पूरी होने पर और वाजिद खान को प्रारंभिक पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने मोहम्मद इमरान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि वाजिद खान को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस वाजिद खान से नशा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी। बाइक चोर पकड़ा इसके अलावा एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समालखा की म्यूर विहार गांधी कॉलोनी निवासी राजेश के रूप में हुई है। शाम को सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक स्पलेंडर बाइक पर ट्रक यूनियन की ओर से गंदा नाला पटरी होते हुए आया। पुलिस टीम ने नाके पर बाइक रुकवाकर युवक से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राजेश के रूप में बताई। जब पुलिस ने उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह बहाने बनाने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक 2 मार्च को तामशाबाद टोल प्लाजा के नजदीक स्थित लाल मंदिर परिसर से चोरी की थी। इस बाइक चोरी की वारदात के संबंध में थाना सनौली में बापौली निवासी रवि की शिकायत पर पहले ही एक मामला दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *