पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया रेप, गिरफ्तार:रिश्तों को शर्मशार करने पर लोगों में आक्रोश, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पहुंचाया कोर्ट




सरगुजा में रिश्तों को शर्मशार करने वाले एक मामले में पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय बेटी के साथ रेप किया। घटना के दौरान पीड़िता की मां घर में नहीं थी। मां के लौटने पर बेटी ने मामले की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना 20 मई दोपहर की है। पीड़ित बच्ची की मां घर पर नहीं थी। आरोपी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर मारने की धमकी भी दी। 21 मई को जब आरोपी पिता घर पर नहीं था तो बालिका ने रोते हुए घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता को साथ लेकर मां गांधीनगर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पिता भेजा गया जेल
मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कड़ी सुरक्षा में आरोपी को लेकर कोर्ट पहुंची। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक अन्य बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। अधिवक्ता नहीं करेंगे पैरवी
पिता द्वारा हैवानियत किए जाने की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी आक्रोश है। जिला अधिवक्ता संघ ने मामला सही मिलने पर मामले में पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। वहीं लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *