बिजली कटौती से 1000 एकड़ कपास की फसल सूखी:अंजड़ में किसानों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन




बड़वानी जिले के अंजड़ में बिजली की अनियमित आपूर्ति और रखरखाव में लापरवाही से नाराज किसानों ने शनिवार शाम ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का पुतला जलाया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में किसानों ने अंजड़ बिजली ग्रिड पर प्रदर्शन कर तहसीलदार भूपेंद्र भिड़े को ज्ञापन दिया। किसानों ने दावा किया कि निर्धारित शेड्यूल के विपरीत दिन में 4 घंटे और रात में केवल 2 घंटे ही बिजली मिल रही है। तीन दिनों तक आपूर्ति ठप, 18 लाख का नुकसान दबाना ग्रिड की 11KV लाइन में खराबी के कारण रसवा, सेमल्दाडेब और लखनगांव में तीन दिनों तक बिजली बंद रही। सिंचाई न होने से इन क्षेत्रों की लगभग 1000 एकड़ कपास की फसल सूख गई। महासंघ के अनुसार इससे किसानों को करीब 18 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। लटकते तार और फाल्ट से बढ़ी किसानों की परेशानी किसानों ने आरोप लगाया कि रखरखाव न होने से बिजली के तार लटक रहे हैं और लगातार फाल्ट हो रहे हैं। ग्रामीणों ने 11KV लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई, जले ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली चोरी रोकने की मांग की है। अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने और रात 2 बजे के बाद बिजली देने पर भी नाराजगी जताई गई। नकली खाद बेचने वाली कंपनी पर एफआईआर हो ज्ञापन के माध्यम से ग्राम सोगाव में पकड़े गए नकली खाद के ट्राले का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने संबंधित खाद कंपनी को प्रतिबंधित करने और उसके मालिक पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि फसल नुकसान की भरपाई और दोषियों पर कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *