संभल में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:गंगा एक्सप्रेस-वे के पास हादसा, 6 घंटे इलाज के बाद तोड़ा दम




संभल में एक सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना गंगा एक्सप्रेस-वे के पास हुई। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे थाना नखासा क्षेत्र के गांव कसेरुआ और हिसामपुर के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट हुआ। एक पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक को पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नखासा थाना क्षेत्र के रह्मापुर पिपली गांव निवासी अनादिल (27 वर्षीय) पुत्र बब्बू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पिकअप गाड़ी (UP 38 AT 7956) के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, युवक अमरोहा के गांव ढ़ाबारसी किसी काम से जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *