ताजमहल देखने आगरा पहुंच रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबिया:सोमवार को एक घंटे तक रुकेंगे, भ्रमण के दौरान आम पर्यटकों की भी रहेगी एंट्री




अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को ताजमहल का दौरा करेंगे। तीन दिन के भारत दौरे पर आए रूबियो सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से खेरिया स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला सीधे ताजमहल जाएगा। सुबह 10:05 बजे वह ताजमहल परिसर में प्रवेश करेंगे और करीब एक घंटे तक स्मारक में रहेंगे। इसके बाद वह आगरा से जयपुर रवाना हो जाएंगे। रूबियो के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ताजमहल के अंदर उनके लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेगा। हालांकि, उनके भ्रमण के दौरान भी ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से ताजमहल को अस्थायी रूप से बंद रखने का सुझाव दिया गया था, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ताजमहल केवल राष्ट्राध्यक्षों के दौरे के समय ही आम पर्यटकों के लिए बंद किया जाता है। शुक्रवार दोपहर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद ताजमहल को खुला रखने पर सहमति बनी। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पर्यटकों की आवाजाही पर कुछ समय के लिए रोक-टोक और चेकिंग बढ़ सकती है। स्मारक के अंदर और आसपास सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे से पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांस टीम तीन बार आगरा आ चुकी है। टीम ने एयरपोर्ट से ताजमहल तक के पूरे रूट, पार्किंग, एंट्री पॉइंट और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। रविवार को खेरिया एयरफोर्स स्टेशन से ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का फुल ड्रेस रिहर्सल भी किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *