चीफ इंजीनियर, एसई रात भर फील्ड में रहे:बरहुआ ट्रांसमिशन उपकेंद्र में मिली गड़बड़ी; ठीक कराकर दुरुस्त कराई बिजली आपूर्ति




रुस्तमपुर क्षेत्र में शुक्रवार की पूरी रात लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित होने से समस्या का सामना करना पड़ा। गर्मी से परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया और हाईवे जाम करने की कोशिश की। जिसके बाद मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता (एसई) शहर रणजीत चौधरी रात भर फील्ड में रहे। एक-एक जगह चेक कराने के बाद बरहुआ स्थित ट्रांसमिशन उपकेंद्र में गड़बड़ी मिली। जिसे ठीक कराकर रुस्तमपुर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल की गई। शनिवार को इस क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य रही। लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बिजली निगम के दोनों वरिष्ठ अधिाकरियों ने रुस्तमपुर क्षेत्र को समस्या से राहत देने के लिए शुक्रवार की पूरी रात रुस्तमपुर उपकेंद्र से बरहुआ ट्रांसमिशन उपकेंद्र तक लाइन चेक कराया। एसई ने बरहुआ में जांच कराई तो गड़बड़ी मिली। इस गड़बड़ी को दूर कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता एवं एसई ने लोगों को राहत देने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से 7 जेई को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद गड़बड़ी की तलाश शुरू करा दी गई। इसी कारण देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद भी बिजली आती-जाती रही। जानिए क्या थी समस्या रुस्तमपुर उपकेंद्र बुधवार पूरी रात बंद था। गुरुवार सुबह आपूर्ति शुरू कराई जा सकी। शुक्रवार की रात एक बार फिर रात तकरीबन 10 बजे रुस्तमपुर उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। जिसके बाद लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कमान संभाली। अधीक्षण अभियंता शहर ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान कराना सभी अभियंताओं व कर्मचारियों का दायित्व है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर हुई कार्रवाई रुस्तमपुर उपकेंद्र शुक्रवार की रात बंद होने के मामले में अवर अभियंता मिथिलेश कुमार को नोटिस दिया गया है। अवर अभियंता को निलंबित भी किया जा सकता है। इसके पहले आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले संदीप कुमार को नगरीया परीक्षण खंड से संबद्ध किया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *