![]()
नीमच जिले के ग्राम अरनिया ढाणी में शनिवार को गांधी सागर बांध के डूब क्षेत्र में कपड़े और रजाई-गद्दे धोने गईं एक ही परिवार की दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय पायल और 45 वर्षीय कचरीबाई के रूप में हुई है। पैर फिसलने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, अरनिया ढाणी निवासी जेतराम रावत मीणा की पुत्री पायल और उनके भतीजे की पत्नी कचरीबाई गांव के पास जलाशय पर गई थीं। कपड़े धोने के दौरान अचानक पायल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। उसे डूबता देख कचरीबाई ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों ही पानी की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों और पुलिस ने निकाले शव चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विपिन मसीह ने बताया- हादसा कपड़े धोने के दौरान हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Source link
गांधी सागर के डूब क्षेत्र में डूबीं चाची-भतीजी:नीमच में कपड़े धोते समय पैर फिसला, दोनों की मौत; पुलिस ने निकाले शव














Leave a Reply