![]()
विदिशा जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। खड़ेर गांव के पास सड़क से गुजर रही एक बोलेरो कार पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना शनिवार को विदिशा जिले के खड़ेर गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक टूटकर चलती बोलेरो पर आ गिरा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और कई वाहन रुक गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और कार में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे लगे जर्जर और सूखे पेड़ों की जांच कर उन्हें समय रहते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Source link
विदिशा में चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, 6 लोग सुरक्षित:खड़ेर गांव के पास हादसा, गर्मी के कारण अचानक टूटा पेड़














Leave a Reply