खरगोन में 10 लाख की अमानक पॉलीथिन जब्त:मुख्य बाजार के दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 10 क्विंटल सामग्री बरामद




खरगोन में शनिवार शाम को नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो प्रतिष्ठानों से 10 क्विंटल अमानक पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री जब्त की। इसे अमानक पॉलीथिन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। यह कार्रवाई नगर पालिका सीएमओ कमला कोल के नेतृत्व में की गई। टीम में स्वच्छता प्रभारी प्रकाश चिते और सहायक राजस्व प्रभारी राजेंद्र चौहान भी शामिल थे। जवाहर मार्ग और मुख्य बाजार स्थित हिंदुस्तान ब्रदर्स तथा अन्नपूर्णा पत्तल दोना भंडार पर यह कार्रवाई हुई। दोनों प्रतिष्ठानों से 5-5 क्विंटल अमानक पॉलीथिन और पत्तल-दोने जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ विवाद की स्थिति भी बनी। स्वास्थ्य प्रभारी ने कारोबारियों से पॉलीथिन खरीदी के बिल मांगे, लेकिन वे उपलब्ध कराने में आनाकानी करते रहे। बिल प्रस्तुत न करने पर उन्हें वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। स्वच्छता प्रभारी प्रकाश चिते ने बताया कि जब्त की गई अमानक पॉलीथिन और अन्य सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपए है। इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। उनके निर्देशों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *