![]()
रायपुर में पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दाऊ अग्रवाल समाज को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला, जिससे समाज में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि दाऊ कल्याण सिंह जी ने कृषि विश्वविद्यालय को लगभग 1800 एकड़ जमीन दान दी थी, जिससे ही इस विश्वविद्यालय की स्थापना और विकास संभव हो पाया। यहां छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए लगातार नई तकनीकों और प्रयोगों पर काम किया जाता है। अग्रवाल समाज में नाराजगी उन्होंने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के परिवार के साथ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंदेल द्वारा किया गया व्यवहार ठीक नहीं है। इससे पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आई थीं, जिस पर समाज ने उन्हें जानकारी दी थी और उन्होंने भविष्य में गलती न दोहराने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस बार फिर दीक्षांत समारोह में समाज को आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे दाऊ अग्रवाल समाज में नाराजगी है। समाज इसे अपमान मान रहा है और आक्रोश जताया जा रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष भवन राघव अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। कुलपति से सार्वजनिक माफी की मांग छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि अगर अगले 7 दिनों के भीतर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो समाज उनके खिलाफ शिकायत करेगा। यह शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कृषि मंत्री सहित सभी संबंधित जगहों पर की जाएगी। बैठक में ये रहे शामिल इस बैठक में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, रायपुर इकाई अध्यक्ष अमित अग्रवाल, केंद्रीय सचिव डॉ. जे.पी. अग्रवाल, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय दानी और केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल शामिल थे। इसके अलावा रायपुर इकाई के संरक्षक उमेश अग्रवाल, सी.के. अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। साथ ही सचिव शिशिर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं इकाई प्रभारी अजय अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मिथिला अग्रवाल, अग्रशक्ति सचिव सुषमा अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद थे।
Source link
अग्रवाल समाज ने IGKV के कुलपति पर जताई नाराजगी:दीक्षांत-समारोह में उपेक्षा का आरोप, बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित, 7 दिन में माफी की मांग















Leave a Reply