![]()
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व की कर्माझिरी रेंज के जोड़ामुनारा क्षेत्र में एक अजगर ने चीतल के शावक का शिकार कर लिया। इस घटना का एक वीडियो भी शनिवार को सामने आया है, जिसमें अजगर शावक को निगलता दिख रहा है।घटना शुक्रवार दिन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जंगल में गश्त कर रहे कुछ वनकर्मियों और पर्यटकों ने इस दृश्य को देखा। वीडियो में चीतल का शावक अजगर की पकड़ से छूटने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है, लेकिन अजगर ने उसे मजबूती से जकड़ रखा था। कुछ ही देर में अजगर ने शावक को पूरी तरह निगल लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर जहरीले नहीं होते, बल्कि वे अपने शिकार को कुंडली में कसकर उसकी सांस रोक देते हैं। इसके बाद वे शिकार को पूरा निगल जाते हैं। पेंच के जंगलों में भारतीय अजगरों की अच्छी संख्या पाई जाती है, क्योंकि यहां घने जंगल, जलस्रोत और वन्यजीवों की उपलब्धता उनके लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है।
Source link
अजगर ने चीतल के शावक का किया शिकार:पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी रेंज का सामने आया VIDEO















Leave a Reply