![]()
प्रयागराज में माफिया अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर इरफान(45) की हत्या के मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी अब 50 हजार का इनामी हो गया है। उस पर पहले 25 हजार का इनाम था जिसे बढ़ा दिया गया है। दुर्रानी 39 दिन से फरार है और प्रयागराज पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में खाक छान रही हैं। इनमें एसओजी की तीन टीमें भी शामिल हैं। माफिया अतीक अहमद का कुख्यात शूटर रहा यह गैंगस्टर रील बनाने का शौकीन है और उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरों रील वीडियो पोस्ट कर रखे थे। हत्याकांड के एक दिन बाद यानी नौ अप्रैल तक उसका अकाउंट एक्टिव था लेकिन इसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया था। कुख्यात शूटर तोता की तस्वीर लगाकर बनाई रील
इनमें से एक रील भी सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि इस अकाउंट पर उसने कई पोस्ट किए। डिलीट किए जाने से पहले इस पर आठ रील वीडियो भी मौजूद थे। इन सभी रील में उसने बॉलीवुड मूवीज व वेब सिरीज के डॉयलॉग भी लगाए थे। इन रील में से एक में उसने अतीक अहमद के कुख्यात शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के साथ अपनी फोटो लगाई थी और फोटो पर लिखा था aayenge ek din, Wait watch। IS-227 का सक्रिय सदस्य
अतीक के आईएस-227 गैंग का सक्रिय मेंबर आसिफ माफिया भाइयों के सबसे खास शूटरों में गिना जाता था। फिलहाल सरेशान गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस कसारी मसारी से लेकर कौशाम्बी व आसपास के अन्य जनपदों तक उसकी तलाश में खाक छान रही है। इसके साथ ही उसकी बहन समेत दो अन्य आरोपी भी इस मामले में अब तक गिरफ्त से दूर हैं। SOG, सर्विलांस भी लगी लेकिन नतीजा सिफर
खास बात यह है कि दुर्रानी भाइयों की तलाश में सिटी एसओजी के साथ ही सर्विलांव व जनपदीय एसओजी भी लगाई गई है। इसके बावजूद अब तक नतीजा सिफर रहा है। एसओजी-सर्विलांस की तीन टीमें मिलकर भी आसिफ दुर्रानी को पकड़ नहीं सकी है। भाई ने मारी थी गोली, भेजा जा चुका है जेल इस मामले में आसिफ दुर्रानी के भाई राशिद को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि उसने ही प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि जिस जगह प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई, उससे कुछ दूर पर ही आसिफ अपने एक साथी के साथ बाइक पर खड़ा था। इस मामले में राशिद समेत पांच आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक पिस्टल नहीं बरामद कर पाए
इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तो नहीं ही हो पाई, अब तक हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद नहीं की जा सकी है। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे जाने से पहले राशिद ने पूछताछ में बताया था कि पिस्टल आसिफ के पास है। अब पूरा मामला जानिए
करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर इरफान की आठ अप्रैल की शाम 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चाय पीने गया था तभी दो बाइक से आए चार शूटरों ने उस पर हमला किया। इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का गनर रह चुका था। परिजनों की तहरीर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने के आरोप में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी को नामजद किया गया। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। बाद में इसमें विवेचना के दौरान पांच और नाम सामने आए।
Source link
अतीक का फरार शूटर अब 50 हजार का इनामी:प्रयागराज में मर्डर में वांटेड, तलाश में 39 दिनों से धूल फांक रही पुलिस
















Leave a Reply