![]()
मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने कॉकरोच पार्टी जॉइन करने की इच्छा जताई है। उन्होंने एक कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में कहा- मैं सोच रहा हूं, क्यों न इसे जॉइन कर लूं और इसी से चुनाव लड़ूं। क्योंकि, इससे जुड़े मुद्दे मुझे पसंद आ रहे हैं। मेरे सभी जानने वाले लोग जॉइन कर लिए हैं। यहां कोई कार्यालय खुला हो तो मुझे भी ले चलो और जॉइन करा दो। सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की ओर देखते हुए बोले कि- अध्यक्ष जी आप भी जॉइन करेंगे क्या?। हमारे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कल इसे जॉइन करने की बात कर रहे थे। अब्बास अंसारी जेल से रिहा होने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वो यहां 786 नंबर की गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… सदर विधानसभा के इटौरा गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम था। विधायक अब्बास अंसारी इसमें 11 लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। काफिले में शामिल 4 गाड़ियों के नंबर 786 थे। अब्बास अंसारी ने 25 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह परियोजना विधायक निधि से पूरी की जाएगी। इस दौरान अब्बास का अंदाज थोड़ा अलग दिखा। सफेद शर्ट और काली जींस में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। लंबे बालों और काले चश्मे में गाड़ी से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। उनके अंदाज को लेकर भी चर्चा रही। उन्होंने युवाओं से आत्मीयता से मुलाकात की, कई समर्थकों को गले लगाया और उनके कंधे पर हाथ रखकर हालचाल जाना। सपा में जाने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया कुछ लोगों ने अब्बास से सपा के मंच पर दिखने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने शोले के गब्बर सिंह की स्टाइल में कहा- चुनाव कब है? कब है चुनाव? लोगों ने पूछा कि 2027 का चुनाव आप सपा के साथ लड़ेंगे। इस पर अब्बास ने कहा कि सपा के कितने मंच पर मैं दिखा हूं? अगर सपा कार्यालय में अध्यक्ष जी से मैं मिलने चला गया तो क्या दिक्कत है? क्या माननीय योगी जी अपर्णा यादव जी के यहां नहीं गए? अब्बास अंसारी की 5 बड़ी बातें पढ़िए 1. जिले में विकास पुरुष बनने की होड़ लगी अब्बास ने कहा- अभी मैं देख रहा था कि हमारे मऊ जिले में बहुत दिनों से एक होड़ लगी है, विकास पुरुष बनने की। मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या किसी ने अपनी जमीन या अपना घर बेचकर विकास किया है? आप ही से लिए हुए टैक्स के पैसे को निधि के रूप में लौटाकर आपको दे दिया और उसकी ताली बजाएंगे हम? 2. हमने अपनी जमीन पर 18 गांव बसाए आज 18 गांव ऐसे हैं, जो हमने अपनी जमीन पर बसाए हैं। आज जो लोग घूमते हैं, उनमें से कोई बता दे। एक गांव तो छोड़िए, एक घर भी अपनी निजी जमीन पर बसाया हो? मेरे परिवार ने अपनी खून की आहुति दी है। 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिए। इस देश को अपना खून दिया है। ब्रिगेडियर उस्मान ज्यादा दूर के नहीं हैं। यहीं बगल के हैं मेरे परनाना। डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी, इस देश की आजादी में अपने आप को खड़ा किए। विदेश में डॉक्टर थे। किसी चीज की जरूरत नहीं थी, उसके बाद भी आपके बीच में आए। 3. मेरे ऊपर मुकदमों की बारिश की गई मैं इंटरनेशनल प्लेयर था। मेरे पिता यहां से विधायक थे, साजिशों के नाते उनको जेल में बंद किया था, पर मैं आप सब के बीच में आया करता था। ऐसी मजबूरी बनी, परिस्थिति बनी कि उस स्पोर्ट्स को छोड़ करके मैंने राजनीति की राह चुनी और आपके बीच में आया। लेकिन, इसके बाद क्या हुआ? मेरे ऊपर मुकदमों की बारिश कर दी गई। 4. जनता से दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही थी ऊपर वाले का करम, आप सबका आशीर्वाद रहा और न्यायपालिका के ऊपर हम लोगों का विश्वास रहा कि मैं छूटकर आया। आप लोगों के बीच में घूम सकने का जो हमें सर्टिफिकेट मिला था, वो सर्टिफिकेट जिले के कप्तान को, डीएम साहब को दिया कि मान्यवर अब मुझे मेरी जनता के बीच की दूरी बर्दाश्त नहीं होती। अब हमें उनके बीच में रहने दें। 5. सपा जिलाध्यक्ष का आभार जताया मैं धन्यवाद देता हूं रामधनी चौहान जी का कि आपने मुझे इस गांव की पावन धरती पर बुलाया और मुझे मौका दिया। इनके आशीर्वाद से जो छोटा सा काम मैं इनके लिए कर पाया हूं, उसका शिलान्यास का मौका दिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान द्वारा कराया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। 2022 में हुई थी अब्बास की गिरफ्तारी
सुभासपा विधायक अब्बास प्रयागराज मनी लॉड्रिंग केस में 18 नवंबर 2022 से चित्रकूट जेल में बंद था। अब्बास को ED प्रयागराज इकाई ने 4 नवंबर 2022 को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान पूछताछ में सहयोग न करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद 14 दिन की कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी। 18 दिसंबर को उसे पहले नैनी और फिर चित्रकूट जेल भेज दिया गया था। जेल परिसर के कमरे में पत्नी के साथ पकड़ा गया
10 फरवरी, 2023 को चित्रकूट जेल में अब्बास से मिलने के लिए चोरी-छुपे उसकी बीवी निकहत अंसारी पहुंची थी। इस बात का इनपुट पहले से ही अधिकारियों को मिल चुका था। इसके बाद जेल में डीएम अभिषेक आनंद और एसपी वृंदा शुक्ला ने छापा मारकर दोनों को मुलाकात करते पकड़ा था। निकहत के पास से विदेशी करेंसी और मोबाइल बरामद किया था। मामले के तूल पकड़ने पर जांच के लिए SIT बनाई गई थी। ———————— यह खबर भी पढ़ें… यूपी में पंचायत चुनाव के लिए OBC आयोग बना:रिटायर्ड जस्टिस राम औतार सिंह अध्यक्ष; इनकी रिपोर्ट पर आरक्षण तय होगा यूपी सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग (ओबीसी आयोग) का गठन कर दिया है। आयोग का कार्यकाल 6 महीने का होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज राम औतार सिंह को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही आयोग में 2 रिटायर्ड अपर जिला जज (बृजेश कुमार, संतोष विश्वकर्मा) और 2 रिटायर्ड IAS (डॉ. अरविंद चौरसिया और एसपी सिंह) को शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
अब्बास अंसारी बोले- मुझे भी कॉकरोच पार्टी जॉइन करा दो:रिहाई के बाद मऊ में पहला कार्यक्रम, 786 नंबर की कारों के काफिले से पहुंचे















Leave a Reply