![]()
अमरोहा में ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसके तहत पूरे जनपद को चार सुपरजोन, 12 जोन और 71 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। नमाज के दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनपद को तहसीलवार चार सुपरजोन में बांटा गया है। इन सुपरजोन की कमान उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, थानावार 12 जोन और 71 सेक्टर भी बनाए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी ड्यूटी से अवगत करा दिया गया है। अमरोहा ईदगाह पर नमाज के समय भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा, जिन अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, वहां भी सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकीदारों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
अमरोहा में ईद-उल-अजहा की शांतिपूर्ण तैयारी पूरी:जिले को 4 सुपरजोन, 12 जोन और 71 सेक्टर में बांटा















Leave a Reply